फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यक्ति को गोली मारी, हवा में कट्टा लहराया और पांच सेंकंड में भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:20 पर कृष्णा कॉलोनी के पास वारदात, पुरानी रंजिश की वजह से हत्या का शक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9ए थाना इलाके में बृहस्पतिवार को दिन-दिहाड़े बसई रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना को महज पांच-सात सेकंड में अपराधियों ने अंजाम दिया।घटना सुबह करीब 9:20 की है। मृतक की पहचान महेंद्र के रूप में हुई है। वारदात के वक्त वे अपने बेटे साहिल के साथ बाइक से काम पर जा रहे थे। पुलिस को शक है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता साहिल ने बताया कि उनके भाई प्रियांशु की पर्व उर्फ छोटी और उसके साथियों से पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के कारण पर्व और उसके साथी उनके परिवार से भी दुश्मनी रखते थे। बृहस्पतिवार सुबह जब वे पिता के साथ सदर बाजार जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक सवार तीन लड़के आए। इनमें देव और बंटी उर्फ काला को साहिल ने पहचान लिया जबकि बाइक चला रहे तीसरे आरोपी को वो नहीं पहचान सके।देव ने कट्टे से महेंद्र को गोली मार दी और बंटी ने हवा में कट्टा लहराया और भाग गए।
विज्ञापन

घटना के बाद दोनों बाइक समेत गिर गए। ऑटो की मदद से साहिल ने पिता को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साहिल ने पर्व उर्फ छोटी और उसके साथियों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

वारदात की सूचना मिलते ही सेक्टर-9ए थाना पुलिस, अपराध शाखा की टीमें मौके पर व अस्पताल पहुंचे। एसीपी कपिल अहलावत भी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई। पुलिस टीम और अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया।

सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर देव निवासी कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 9-ए और बंटी उर्फ काला निवासी बसई को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इनके अलावा पर्व उर्फ छोटी, भूपेंद्र, सतीश उर्फ टोनी, तरुण, वंश उर्फ धोनी, आदर्श, मयंक, उज्ज्वल और ऋषभ उर्फ डोलू के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 3(5), 61 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-बी)(ए) लगाई है।
विज्ञापन


एसीपी कपिल अहलावत ने बताया कि गोली मारकर हत्या की गई है। मामले में टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। शुरुआती तौर पर हत्या की वजह पुरानी रंजिश का होना सामने आई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें