फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गो तस्करी के आरोप में दिल्ली पुलिस के जवान सहित तीन गिरफ्तार, दो गोवंश बरामद

Fri, 13 Jan 2023 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि एक दिल्ली नंबर की गाड़ी में दो गोवंश हैं जिन्हें चीला गांव से वध की नीयत से तस्करी कर राजस्थान सीमा में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह जिले में तावडू उपमंडल के गांव चीला से गो तस्करी के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक जवान सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है।साथी ही दो गोवंश व एक वाहन को भी बरामद किया गया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि एक दिल्ली नंबर की गाड़ी में दो गोवंश हैं जिन्हें चीला गांव से वध की नीयत से तस्करी कर राजस्थान सीमा में पहुंचाया जाएगा। चीला मोड़ भाजलाका के समीप दबिश देकर गोवंश सहित तस्करों को दबोचा जा सकता है।

सूचना के मुताबिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद चीला की ओर से एक गाड़ी आई जिसके चालक को रुकने का इशारा किया तो उतरकर तीन व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस जवानों ने काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान एक ने अपनी पहचान अमित कुमार निवासी मित्रा उठाना बाबा हरिदास नगर जिला द्वारका दिल्ली, दूसरे ने योगेश कुमार मीणा निवासी जीवद थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर राजस्थान बताई।
विज्ञापन


वहीं तीसरे युवक ने अपनी पहचान आमिर निवासी गांव चीला बताई। वाहन की तलाशी पर दो गाय बरामद हुई। इस संबंध में पूछताछ करने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी योगेश कुमार दिल्ली पुलिस का जवान बताया गया है। जिसे पुलिस की वर्दी में दबोचा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें