फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ड्यूल डेस्क खरीद भ्रष्टाचार मामले में चौथी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। जिले में ड्यूल डेस्क खरीद भ्रष्टाचार मामले में विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। मामले में जिला शिक्षा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को एक और प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी हुई है। जिन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया।



राज्य चौकसी ब्यूरो गुरुग्राम के प्रवक्ता उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूल डेस्क खरीद भ्रष्टाचार मामले में चौथी गिरफ्तारी तावडू खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चाहलका के प्रधानाचार्य रमेश कुमार की तावडू नगर के पंजाबी मोहल्ला में उनके निवास स्थान से हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में यह दूसरे प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी थी। इससे पहले रिमांड अवधि के दौरान सभी गिरफ्तार अधिकारियों को आमने-सामने बैठाकर गहनता से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बात दे कि दो जनवरी को एक शिकायतकर्ता ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर दस लाख रुपये मांगने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने दो लाख रुपये जिला शिक्षा अधिकारी रामफल धनखड़ और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी तावडू रमेश मलिक को देने की बात कही। उसके बाद उन्होंने शिक्षा अधिकारियों द्वारा विभाग में किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य चौकसी ब्यूरो गुरुग्राम को लिखित शिकायत दी थी। जिसको लेकर तीन जनवरी को आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जिला शिक्षा अधिकारी,नूंह रामफल धनखड़ को नूंह से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो जनवरी को ही रात के समय खंड शिक्षा अधिकारी तावडू रमेश मलिक को तावडू के लखपत चौक से गिरफ्तार किया गया था। रमेश मलिक सहित एक अन्य विद्यालय के प्रिंसिपल को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर टीम गहनता से जुटी हुई है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है ज्यादातर समय पर शिक्षा विभाग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद रहने लगे हैं। तावडू ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के एक क्लर्क को भी हिरासत में लेने की बात सामने आई है लेकिन आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें