फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महंगी कार से आकर चुराते थे ई-रिक्शा की बैटरी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के पास से चोरी की चार बैटरियां हुईं बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महंगी गाड़ी से आकर ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के भागीरथ विहार दयालपुर निवासी शाहीन आलम व मंडवाली की जोशी कॉलोनी आफताब मलिक और गाजियाबाद निवासी जुबेर के रूप में हुई है। एक अगस्त को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अपराध शाखा सेक्टर-17 टीम ने सोमवार को तीनों आरोपियों को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एमजी हेक्टर की कार, पेचकस, पलाश और चार चोरी की बैटरियां बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम में चोरी की दो अन्य वारदात के बारे में भी बताया है। आरोपी आफताब पर 23 और शाहीन पर 13 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम। एक मई को सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में क्लब के बिल में 40 प्रतिशत छूट की बात को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मारुति कुंज रोड स्थित शिव एन्क्लेव निवासी अंकेत के रूप में हुई है। इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें