फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शराब ठेकेदार से फर्जी सीआईए कर्मी बनकर दस हजार रुपये ऐंठने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



गुरुग्रम। सीआईए सेक्टर-31 की टीम ने फर्जी अपराध शाखा अधिकारी बनकर रुपये मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित निवासी अचरा खुर्द (जींद), अक्षय निवासी गांव मुकलाण (जींद) व राहुल निवासी सिकरोरी जिला भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सात अक्तूबर को जी-टाउन शराब के ठेके के मैनेजर ने थाना डीएलएफ फेज-1 में एक शिकायत के माध्यम से बताया कि छह अक्तूबर को चालक गाड़ी में ग्वाल पहाड़ी एल-1 से शराब भरकर ब्रिस्टल चौक की दुकान पर आ रहा था। रास्ते में डीएलएफ फेज-1 में तीन युवकों द्वारा अपने आप को अपराध शाखा का अधिकारी बता कर उसकी गाड़ी के चालक से 10 हजार रुपयों की मांग की और कहा कि आगे से अगर यहां से शराब लेकर जानी है तो हर महीने 10 हजार रुपये देने होंगे। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार ने तीन आरोपियों को शनिवार को इफको चौक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें