गुरुग्राम। सेक्टर-34 में बहरामपुर रोड स्थित एक कंपनी में पीछे की दीवार में बनी खिड़की का शीशा तोड़कर चोर सोमवार देर रात साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी कर ले गए। एक कर्मचारी ने थाना सदर में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
बहरामपुर रोड स्थित फ्लोक्स फैब्स इंडिया कंपनी में काम करने वाले राहुल ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात उसकी कंपनी की पिछली दीवार में बनी एक खिड़की का शीशा तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी की चोरी हुई है। साथ ही सामान की तोड़-फोड़ भी की गई है। सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कंपनी में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।