फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मारपीट कर हवाई फायर करने के तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में कार्यालय में घुसकर एक व्यक्ति से मारपीट करने व हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस, 2 खाली खोल आरोपियों के कब्जा से बरामद किए हैं। जबकि वारदात में प्रयोग स्कॉर्पियो गाड़ी को सोहना से पहले ही बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बादशाहपुर के सेक्टर-70 स्थित एक कार्यालय में घुसकर युवकों ने एक व्यक्ति से मारपीट की और हवाई फायर करके फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुुुरु कर दी थी। सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को हयातपुर चौक से काबू कर लिया। जिनकी पहचान गौरव उर्फ लीला , मयंक बंसल व नवीन उर्फ अंकित के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इस वारदात का मुख्य साजिशकर्ता मयंक बंसल व महेश है। मयंक बंसल व उसके साथी महेश की पीडि़त के साथ 11 अप्रैल को किसी बात पर कहा सुनी हो गई थी। जिसके चलते मयंक बंसल व महेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी नवीन उर्फ लीला पर गुरुग्राम के पुलिस थाना सेक्टर 9/न्यू कॉलोनी, पालम विहार, सेक्टर 17/18 तथा फर्रुखनगर थाने में आईपीसी और शस्त्र अधिनियम के 6 अन्य मामले भी अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें