फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरसों चोरी कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किए 40 कट्टे व सीएनजी ऑटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। झिरका शहर थाना क्षेत्र में अनाज मंडी से सरसों चोरी के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पहले से दर्ज इस चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा चोरी की गई सरसों में से 40 कट्टे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हाल ही में नई अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 44 फर्म श्री बांके बिहारी इंटरप्राइजेज के गोदाम से अज्ञात चोरों ने रात के समय पीछे का दरवाजा तोड़कर लगभग 60-70 कट्टे सरसों चोरी कर ली थी। इस संबंध में थाना शहर फिरोजपुर झिरका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले का खुलासा किया और तीन आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख खान पुत्र नस्रू खान निवासी बाघोर, इमरान खान पुत्र बसीर तथा तालीम पुत्र हमीदा निवासी रहमत नगर, जिला खैरथल -तिजारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सरसों के 40 कट्टे तथा एक सीएनजी ऑटो भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें