फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीटीपी टीम पर पथराव करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांकरोला गांव में अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी टीम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर क्षेत्र के कांकरोला गांव में अवैध निर्माण को हटाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान सोमवार को डीटीपी टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। खेड़कीदौला थाने में दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 115, 126, 190, 191(2), 191(3), 221, 241, 304, 324(4) और 351(3) लगाई गई हैं। तीनों आरोपियों की पहचान कांकरौला गांव निवासी सत्यवीर, अजीत कुमार और रामअवतार के रूप में हुई है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि डीटीपी की टीम सोमवार को अपने साथी कर्मचारियों व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ अवैध निर्माण करने पहुंची थी। वेयरहाउस को तोड़ने को लेकर ग्रामीणों की टीम व अधिकारियों के साथ बहस हुई तो मामला आगे बढ़ गया। वेयरहाउस तोड़ने के बाद डीटीपी टीम जब आगे अवैध निर्माण को तोड़ने लगी तो गिरफ्तार तीनों आरोपियों सहित ग्रामीणों की भीड़ ने डीटीपी व तोड़फोड़ करने आए अधिकारियों, कर्मचारियों व बुलडोजर पर पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि डीटीपी टीम पर पथराव करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने और पथराव करने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें