- 8.540 किलो सोना लूटा था, 8.56 लाख नकद भी ले गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा से शनिवार शाम 8.56 लाख नकद और 8.540 किलो सोना लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑडिटर बनकर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।
अपराध शाखा सेक्टर-10 की पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को गुरुग्राम के धनकोट गांव के पास से गिरफ्तार किया। ये आरोपी सोनीपत के सिवानका गांव निवासी मोहन उर्फ मोहना (22), सोनीपत निवासी सन्नी उर्फ सुनील (20) और करनाल के खुरलत गांव निवासी राहुल उर्फ बेहरा (21) हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
वर्जन
तीनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- मुकेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-2), गुरुग्राम