फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठगों को बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाते व सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को बुधवार को किया। आरोपी शिरमोर (हिमाचल प्रदेश) के परशुराम चौक पौंदा साहिब निवासी दीपक, आकाश और मनोज से पूछताछ में पता चला कि मामले में ठगी गई राशि में से 20 लाख रुपये आरोपी रोहित के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। रोहित ने अपना बैंक खाता पांच हजार रुपये में दीपक को बेचा था। दीपक ने यह बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेच दिया था।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि वह सीएससी सेंटर चलाता है। सिम कार्ड बेचता है। उसने आकाश की आईडी से सिम कार्ड निकालकर आगे किसी अन्य व्यक्ति को दो हजार रुपये में बेच दिया था। इस सिम कार्ड के बदले आरोपी आकाश ने 500 रुपये लिए थे।
सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर पुलिस इस मामले में अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साइबर पुलिस की टीम लगातार साइबर ठगों व जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें