फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमजी रोड पर चलती बोलेरो के बोनट पर बैठकर स्टंट करने मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी को किया जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एमजी रोड पर सहारा मॉल के सामने सर्विस लेन पर चलती बोलेरो के बोनट पर बैठकर स्टंट करने मामले में तीन आरोपी बुधवार को गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के खटीकान बास मोहल्ला निवासी अनिकेत (24), आकाश (26) व वेदप्रकाश (19) के रूप में हुई है। आरोपियों को एमजी रोड चाैकी पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

30 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एमजी रोड पर सहारा मॉल के सामने सर्विस लेन में एक युवक ने बोलेरो गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट कर रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में सेक्टर-29 थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तार किया व वारदात में प्रयोग की गई बोलेरो को भी जब्त किया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें