फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। होटल में खाना खाकर घर लौट रहे युवक की गाड़ी को स्कॉर्पियो चालक ने टक्कर मार दी। गाड़ी को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी चालक को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-28 के स्वामी विवेकानंद ब्लॉक निवासी प्रणव यादव ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 11 बजे जंक्शन में खाना खाने के लिए गया हुआ था। खाना खाकर जब वह रात करीब 11.50 बजे अपनी गाड़ी को पार्किग से सड़क पर चढ़ाने लगा तो गुरुग्राम की तरफ से एक स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी चालक ने गाड़ी को वहीं पर रोक दिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौका से फरीदाबाद की तरफ भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें