फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में चोरों ने तोड़े पांच दुकानों के ताले, नकदी व लाखों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। मुख्य बाजार में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक रात में ही पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए। आरोपियों ने दुकान में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद, एक लाख रुपये के किसान विकास पत्र, सिगरेट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में राजेश जनरल स्टोर, थोक विक्रेता पंकज जैन, सुनील कुमार कपड़ा व्यापारी, मनोज कुमार जैन कपड़ा व्यापारी एवं भगवान दास उर्फ निक्का राम किरयाना दुकान सहित पांच दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। रात करीब ढाई बजे वारदात को अंजाम दिया गया। व्यापारी राजेश ने बताया कि उनकी दुकान में रखे करीब 20 हजार रुपये चोरी हुए हैं। पंकज जैन की दुकान से चोर रुपयों का गल्ला ही ले गए।
कपड़ा व्यापारी सुनील ने बताया कि दुकान में रखे तीन हजार रुपये नकद, एक लाख रुपये कीमत के 4 विकास पत्र चोरी हुए हैं। मनोज जैन की दुकान से तीन हजार रुपये, बहीखाता व भगवानदास की दुकान से नकदी, सिगरेट समेत अन्य सामान चोरी हुआ है। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सवित कुमार का कहना है कि वारदात की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें