फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा था ठेके वाला दोस्त: बीयर पीते-पीते दोस्ती, घर छोड़ने के बहाने मांगी बाइक; चोरी का तरीका सुन पुलिस हैरान

Sat, 24 May 2025 06:10 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

Gurugram Crime: गुरुग्राम के इफको मेट्रो स्टेशन के पास शराब के ठेके पर बीयर पीते समय एक अनजान व्यक्ति से दोस्ती करना कन्हई निवासी कृष्ण कुमार को महंगा पड़ गया। दो घंटे की बातचीत के बाद, नए दोस्त ने घर छोड़ने के बहाने उनकी बाइक चलाई और रास्ते में मोबाइल मांगकर बाइक समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
wine liqour - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इफको मेट्रो स्टेशन के पास बीयर पीते अनजान व्यक्ति से दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। नया दोस्त पीड़ित की बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कन्हई निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को वह दिल्ली से अपनी बाइक से आया था। इफको मेट्रो स्टेशन के पास वह शराब के ठेके पर रुककर बीयर पीने लगा। उन्होंने बताया कि वहां पर एक युवक बीयर पी रहा था। उनकी युवक से बीयर पीते हुए करीब दो घंटे तक बात हुई। जब वह वहां से घर जाने लगा तो युवक ने कहा कि उसे वह रास्ते में छोड़ दे।

पीड़ित से शराब के नशे में बाइक नहीं चली तो वह युवक चलाने के लिए कहने लगा। उन्होंने बाइक उसको दे दी। थोड़ी दूर चलने के बाद उसने मोबाइल पर बात करने के लिए बाइक रुकवाई। उसने बाइक से उतरकर फोन मिलाने के लिए मोबाइल उसके हाथ में दे दिया।आरोप है कि वह उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें