फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर गांव में बनेंगे 6 नए ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर डिप्टी मेयर ने निरीक्षण के दौरान मानेसर गांव में ट्यूबवेल लगाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने बुधवार को निगम अधिकारियों के साथ मानेसर गांव, आईएमटी चौक और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में पेयजल संकट को देखते हुए 6 नए ट्यूबवेल लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मानेसर गांव में जनसंख्या अधिक होने और भूमिगत जल स्तर लगातार घटने के कारण पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में करीब 70 से अधिक बोरवेल हैं लेकिन पानी का स्तर गिरने से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में अस्थायी राहत के लिए 6 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे, जिनमें से तीन श्मशान भूमि के पास और तीन आईएमटी चौक के पास स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रवीन यादव ने कहा कि पानी की स्थायी व्यवस्था के लिए जीएमडीए से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि भविष्य में नहरी पानी की सप्लाई शुरू की जा सके। तब तक ट्यूबवेल के माध्यम से ही आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर जमीन का ढलान है, वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनाए जाएं, ताकि बारिश का पानी जमीन में जाकर जल स्तर को बढ़ा सके। साथ ही खराब ट्यूबवेलों को भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में बदलने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आईएमटी चौक पर अतिक्रमण हटाकर पार्क विकसित करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा मानसून से पहले नालों की सफाई का काम तेजी से पूरा करने के लिए मशीनों से सफाई करवाई गई। प्रवीन यादव ने कहा कि मानसून में जलभराव की समस्या से बचने के लिए समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जानी चाहिए। साथ ही खुले में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें