फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर ओर नाहरपुर कासन में नहीं होगा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए और नगर निगम ने साझे प्रयास से किया स्थायी समाधान
विज्ञापन


ढाई करोड़ रुपये की लागत से 1400 मीटर लंबी पाइप लाइन डाली
अमर उजाला की ओर से इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था
अमर उजाला ब्यूरो

मानेसर। निगम क्षेत्र के 2 बड़े गांवों मानेसर और नाहरपुर कासन में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से किया गया। नगर निगम मानेसर और जीएमडीए के साझे प्रयास से इन गांवों की गलियों में अब गंदा पानी नहीं भरेगा। निगम की ओर से पानी की निकासी का स्थायी समाधान कर दिया गया है। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से 1400 मीटर लंबी पाइप लाइन डाल दी गई है। कुछ दिन पहले अमर उजाला की ओर से इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था।
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि पाइप लाइन डालने का काम पूरा किया जा चुका है। सेक्टर-6 स्थित एसटीपी का निर्माण जीएमडीए ने करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से किया है। पाइप लाइन की मदद से गांव मानेसर और नाहरपुर का गंदा पानी जीएमडीए द्वारा आईएमटी सेक्टर-6 में निर्मित 25 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी प्लांट में पहुंचाया गया। निगम की ओर से 1400 मीटर की 1200 एमएम पाइप लाइन डाल दी गई है। करीब 150 मीटर लाइन ट्रेंचलैस की गई है। काम पूरा होने से दोनों गांवों से गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ग्रीनरी बढ़ाने के काम आएगा ट्रीटेड पानी

आयुक्त ने बताया कि एसटीपी से साफ हुआ पानी आईएमटी के औद्योगिक क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट में डाला जाएगा। निगम क्षेत्र के पार्कों और निर्माणाधीन साइटों पर निर्माण के लिए इस पानी का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें