फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवेज और पेयजल की समस्या से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एमजी रोड स्थित औद्योगिक विकास निगम के इलाके में नई सीवेज और पेयजल की लाइन डाली जाएगी। इसी सप्ताह इस कार्य का शुभारंभ होने जा रहा है। शहर के विधायक मुकेश शर्मा इसका उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना करीब 2.89 करोड़ की है। आईडीसी में करीब 250 उद्योग समूह, व्यवसायिक इकाइयां और कार्यालय स्थित हैं। यहां सीवेज ओवरफ्लो होने की समस्या स्थायी है। कुछ प्वाइंट पर हमेशा सीवेज की गंदगी जमा रहती है। बारिश के दिनाें में इस इलाके का बुरा हाल रहता है। 1967 से विकसित इस औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमी लंबे समय से नई सीवेज लाइन और पेयजल की लाइन की मांग कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें