गुरुग्राम।
निदेशालय माध्यमिक शिक्षा हरियाणा, पंचकूला ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र के जरिये प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे शिक्षकों की सूची मांगी है। यह जानकारी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तलब की गई है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वे सभी पीजीटीएएस, एसएचएमएस, टीजीटीएस और पीआरटीएस, जो अन्य विभागों (राज्य से बाहर, चंडीगढ़ (यूटी) को छोड़कर) में प्रतिनियुक्त हैं, उनकी जानकारी निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध करवाई जाए। इसमें कर्मचारी का नाम, मूल पदस्थापन स्थल, वर्तमान पदस्थापन स्थल, आदेश संख्या व तिथि, प्रतिनियुक्ति समाप्ति की तिथि और अन्य टिप्पणियां शामिल करनी होंगी। सभी जिला अधिकारियों को 10 सितंबर तक यह रिपोर्ट निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद