फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली शिकायतों की होगी फास्ट-ट्रैक सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीएमडीए के सीईओ ने की प्राधिकरण की 67वीं सीपीसी बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन

- शिकायतों के फास्ट-ट्रैक समाधान करने समेत अन्य विकास कार्याें पर चर्चा हुई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की 67वीं कोर प्लाॅनिंग सेल की बैठक सीईओ पीसी मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जीएमडीए के आगामी और चल रहे कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मिलने वाली शिकायतों की सुनवाई के लिए एक फास्ट-ट्रैक प्लेटफार्म विकसित करने का निर्णय लिया गया।
ऑनलाइन हुई बैठक में सीईओ पीसी मीणा ने कहा कि शहर में नागरिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं से संबंधित नागरिक शिकायतों का तेजी से समाधान करने के लिए जीएमडीए शिकायत निवारण प्रणाली को बेहतर करेगा। इसमें विक्रेता ऑनबोर्डिंग के साथ-साथ कई शिकायत पंजीकरण प्लेटफार्मों के एकीकरण को शामिल किया जा रहा है। नागरिकों द्वारा हेल्पलाइन, वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप आदि के माध्यम से दर्ज की गई। सभी शिकायतें शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म से जुड़ी होंगी। इसके अतिरिक्त, शहर में किए जा रहे विभिन्न कार्यों को समय से पूरा करने वाली सभी एजेंसियों का विवरण भी प्लेटफॉर्म पर सांझा किया जाएगा। जिसमें शिकायत समाधान के लिए संबंधित ठेकेदार तक भी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

शिकायत के प्रति एजेंसी द्वारा की गई कार्रवाई पर नागरिक की संतुष्टि के आधार पर भुगतान की प्रक्रिया और कोई जुर्माना लगाने का निर्णय लिया जाएगा। सीईओ ने कहा कि जीएमडीए द्वारा एक मजबूत और स्वचालित शिकायत निवारण मंच विकसित करने जा रहा है। इसमें शिकायत दर्ज करने के साथ निवारण का दायरा भी शामिल होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नागरिक पोर्टल पर अपनी शिकायत को निर्बाध रूप से दर्ज करने और ट्रैक करने में सक्षम हैं।


सीवर लाइनों से गाद निकालने के प्रस्ताव को मंजूरी
सेक्टर 21 के निवासियों को राहत देने के लिए जीएमडीए के इन्फ्रा-2 डिवीजन ने सेक्टर 21 में 24 मीटर चौड़ी सड़क के साथ मुख्य सीवर लाइन को डी-सिल्टिंग करने के साथ-साथ सेक्टर-21 के बीच मास्टर रोड के साथ सीवर लाइन को डी-सिल्ट करने का प्रस्ताव पेश किया। इसके अलावा सेक्टर 22/23 में हाई पावर सुपर सकर मशीन द्वारा सफाई कराने को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावाें को जीएमडीए के सीईओ ने मंजूरी दे दी और निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी सर्वेक्षण भी किया जाना चाहिए कि कार्य सही तरीके से हो। सेक्टर 21 की आरडब्ल्यूए को एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर नजर रखने में भी शामिल किया जा सकता है और टीम यह सुनिश्चित कर सकती है कि एजेंसी द्वारा पूरा किया कार्य उनकी संतुष्टि के अनुरूप है।
सीईटीपी के निर्माण की योजना:
जीएमडीए ने औद्योगिक क्षेत्र में उत्पन्न रासायनिक कचरे के उपचार के लिए सेक्टर 34-35 में 20 एमएलडी के सीईटीपी निर्माण की योजना भी बनाई है। एचएसआईआईडीसी ने इस उद्देश्य के लिए सेक्टर 34-35 में जीएमडीए को एचएसआईआईडीसी की जमीन का कब्जा सौंपने की मंजूरी दे दी है। सीईओ जीएमडीए ने इंफ्रा 2 डिवीजन को जमीन पर कब्जा लेने और परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए सलाहकार को नियुक्त करने का निर्देश दिया।
-
रोड इन्फ्रा और ग्रीन बेल्ट का विकास:
बैठक में अन्य सड़क व विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। इन्फ्रा एक डिवीजन ने प्रस्तुत किया कि जीएमडीए द्वारा निर्मित किए जा रहे श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की कनेक्टिविटी में सुधार के लिए जीएमडीए द्वारा 102ए/103 के मास्टर सेक्टर डिवाइडिंग रोड की सर्विस रोड का निर्माण जल्द पूरा कराएगा। बैठक में यह भी प्रस्तुत किया गया कि सेक्टर 58 से 67 तक सड़कों की स्ट्रीट डिजाइनिंग के लिए डीपीआर चल रही है, जिसमें फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, बस, ग्रीन बेल्ट आदि का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन

नए सेक्टरों में स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लाइट:
मोबिलिटी डिवीजन टीम ने प्रस्तुत किया कि सेक्टर 58 से 115 में 29 नए चौकों की पहचान की गई है। जहां इन क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन में सुधार के लिए पैदल यात्री सिग्नल लाइट सहित स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लाइट की स्थापना की आवश्यकता है। सीईओ जीएमडीए ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और टीम को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। जीएमडीए शहर में हरित पट्टियों के सौंदर्यीकरण में तेजी लाने वृक्षारोपण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। ग्रीन बेल्ट से बागवानी कचरे की समय पर सफाई करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें