पशुपालन विभाग के उपनिदेशक ने शिकायत पर लिया संज्ञान, टीकाकरण करने गांव में पहुंचीं टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। खंड के गांव उलेटा में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में चार बीमार पशुओं की मौत होने की पुष्टि हुई है और कई पशु बीमार पाए गए हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर टीकाकरण किया है। गांव उलेटा की सरपंच जीनत ने एक शिकायत पशुपालन विभाग के उपनिदेशक को दी थी जिसके बाद गांव में टीम पहुंची। बीमार पशुओं का टीकाकरण कराया गया है जिससे पशुपालक खुश हैं।
पूर्व ब्लाक समिति सदस्य सरपंच ससुर हाजी मुबारिक अली ने बताया कि ग्राम पंचायत ने शिकायत की, तब पशुपालन विभाग की टीम गांव में पहुंची है। कब्ज के कारण अब तक चार पशु मरे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पशुपालन विभाग के उपनिदेशक का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने तत्काल प्रभाव से अपनी टीम गांव में भेज कर पशुओं का टीकाकरण कराया और बीमारी पर काबू पानी पाया है। सामाजिक कार्यकर्ता आशिक अली ने बताया कि सरपंच जीनत की अगुवाई में पशुपालन विभाग की टीम गांव में पहुंची है। पशुपालकों ने पशुओं का टीकाकरण करवाया है। इस बीमारी का कारण खेतों का चारा था जिसे खाने के बाद पशुओं में कब्ज और बदहजमीं हो जाती थी। जिस कारण पशु चारा खाना छोड़ देते थे और ज्यादातर पशुओं में दस्त और मुंह-खुर की बीमारियां हो गई थी।
.....
नगीना क्षेत्र के गांव उलेटा सरपंच ने पशुपालकों की तरफ से एक शिकायत दी जिस पर कार्रवाई की गई है। अब सभी पशु ठीक है।
डॉ. नरेंद्र सिंह, डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन एवं डेयरी विभाग नूंह