फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-93 : सड़क पर 200 मीटर तक बन गया स्वीमिंग पूल

विज्ञापन
गुरुग्राम- सेक्टर-93 की टूटी सड़क पर भरे पानी से बचकर गुजरने का प्रयास करते वाहन चालक। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-93 की सड़क का 200 मीटर हिस्सा स्वीमिंग पूल में तब्दील हो गया है। स्पेज प्रीवी सोसाइटी के बाहर हुए गड्ढे में काफी लंबे समय से पानी भरा हुआ है। इस कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस बारे में बिल्डर, एचएसवीपी, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी को करीब दो साल से शिकायतें दे रहे हैं। पहले अधिकारी उनकी शिकायत को एक विभाग से दूसरे में भेजते रहे। हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बादशाहपुर विधायक को शिकायत दी तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर कार्रवाई को पूरा कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पुष्कर मिश्रा, विरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार समेत अन्य ने बताया कि हयातपुर से एनएच-8 को जाने वाली इस सड़क को कई शिकायतों के बाद प्रशासन ने बनवाया, लेकिन इसमें स्पेज प्रीवी सोसाइटी के सामने करीब 200 मीटर का हिस्सा छोड़ दिया। गड्ढा इतना अधिक गहरा है कि इसमें से निकले वाले वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर खानापूर्ति कर दी, लेकिन लोगों को समस्या से समाधान नहीं दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें