फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदेश की सबसे बड़ी आईटीआई में नहीं है पीने का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजदीकी पेट्रोल पंप पर जाकर प्यास बुझाने को मजबूर छात्र
विज्ञापन

छात्र बोले- आने वाली गर्मियों में समस्या हो जाएगी विकराल
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात के मरोड़ा गांव में बनी प्रदेश की सबसे बड़ी आईटीआई में पीने के पानी की कमी के कारण छात्र प्यासे हैं। अव्यवस्था का आलम यह है कि छात्रों को प्यास बुझाने के लिए पेट्रोल पंप पर जाना पड़ता है। आईटीआई प्रांगण में मौजूद छात्रों ने बातचीत में बताया कि वो इस समस्या से लंबे समय से परेशान हैं और आगे गर्मी में यह और विकराल हो जाएगी। इसलिए समय रहते इसका समाधान जरूरी है।
विज्ञापन

दिल्ली-अलवर रोड स्थित मरोड़ा गांव में प्रदेश की सबसे बड़ी आईटीआई है। आईटीआई में कुल 17 ट्रेड हैं। इनमें दर्जनों गांवों के बच्चे हुनर हासिल करने आते हैं। इसके बावजूज इन छात्रों के लिए जीवन जीने के लिए सबसे अहम तत्व पीने के पानी की समस्या है। बार बार मांग करने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे पूरे दिन छात्र पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं अधिकांश छात्र नजदीकी पेट्रोल पंप से पानी लाकर प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन


अध्यापक टाइम पर आते हैं। पढ़ाई व्यवस्था ठीक चल रही है, लेकिन पानी की दिक्कत है। -रिजवान।

-

सारी व्यवस्थाएं ठीक हैं, केवस पानी को लेकर दिक्कत है। नजदीक पेट्रोल पंप है वहां जाकर प्यास बुझानी पड़ती है। -हामिद
-
पीने के पानी की यह समस्या आने वाली गर्मियों में बड़ी समस्या का रुप धारण कर लेगी। समय रहते इस का समाधान करना चाहिए। -जुनेद
-
पानी की समस्या बनी हुई है। इसे जल्द दूर कराया जाएगा। इस संदर्भ में संबंधित विभाग से बात की गई है। -सुधीर कुमार, प्रिंसिपल आईटीआई नूंह।
फोटो- आईटीआई नूंह। रिजवान, हामिद और जुनैद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें