फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लाखों के फ्लैट में सुरक्षा से लेकर सफाई तक की नहीं व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
महागुन माईवुड्स में हर महीने कर्मियों की हड़ताल से 4700 परिवार परेशान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन माईवुड्स सोसाइटी में लाखों के फ्लैट में रहने वाले निवासियों को पिछले करीब ढाई सालों से सुरक्षा से लेकर सफाई तक के लिए जूझना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से एजेंसियों का बकाया नहीं चुकाया जा रहा है, जिससे उनके कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। वेतन नहीं मिलने से हर माह कोई न कोई एजेंसी के कर्मी हड़ताल पर चले जाते हैं। इससे सोसाइटी की सारी व्यवस्थाएं पटरी पर आ जाती हैं।

सोसाइटी में रहने वाले अनिल वर्मा ने बताया कि परिसर में 31 टॉवर है। इनमें से 27 टॉवरों में करीब 4700 परिवार रह रहे हैं। हर परिवार के सदस्यों को प्रतिदिन किसी न किसी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से बिल्डर की ओर से सुरक्षा, सफाई, लिफ्ट और मेंटेनेंस एजेंसी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि हर निवासी के मीटर से प्रतिदिन 2.95 पैसे प्रति स्वायर मीटर की दर से काट लिए जाते हैं। उसके बाद भी उन्हें सुविधाओं के नाम पर केवल ठगा जा रहा है। सोसाइटी में दो सुरक्षा एजेंसियों के जिम्मे निवासियों की सुरक्षा व्यवस्था है। कभी कोई एजेंसी हड़ताल पर चली जाती है। तो कभी कोई। एजेंसियों के कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से सीधा निवासी परेशान होते हैं। कई बार दोनों एजेंसी के कर्मी हड़ताल पर चले जाते हैं, जिससे सोसाइटी में कई बार आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


तीन महीने से तीन टॉवर की लिफ्ट खराब
निवासियों ने बताया कि पिछले तीन महीने से टॉवर 10, 11 व 12 की लिफ्ट खराब है। एजेंसी के लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें भुगतान नहीं किया जाएगा। तब तक वह कुछ नहीं कर सकते हैं। निवासियों को सीढ़ियों से घर तक जाना पड़ता है। कई बार जिला प्रशासन से लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन फिर भी अभी तक समस्या का कोी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


क्लब में आधी अधूरी सुविधाएं
निवासियों को आरोप है कि क्लब हाउस में भी आधी अधूरी सुविधाएं मिल रही हैं। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। आरोप है कि क्लब हाउस का करीब तीन करोड़ रुपये बिजली का बिल और 1.50 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है। यह हाल तब है जब निवासी समय पर मेंटेनेंस शुल्क दे रहे हैं।

-

सोसाइटी में सुविधाओं के नाम पर केवल भरोसा मिल रहा है। हर निवासी परेशान हो चुका है। -अनिल वर्मा

कर्मियों की हड़ताल दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, जिससे सोसाइटी में अव्यवस्थाएं फैल जाती है। -गौरव भारद्वाज

लिफ्ट के खराब होने से निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। सीढ़ियों से ऊपर नीचे जाने को निवासी मजबूर हैं। - महेश तंवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें