फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 40 साल पुराने औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा उठाने तक की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
40 साल पुराने औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा उठाने तक की व्यवस्था नहीं - कादीपुर बसई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। 40 साल पुराना औद्योगिक क्षेत्र कादीपुर-बसई अभी भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। हर महीने करोड़ों रुपये का टैक्स देने के बाद भी यहां कूड़ा उठान तक की व्यवस्था ठीक नहीं है। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर कादीपुर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विधायक राकेश दौलताबाद को ज्ञापन सौंपा गया। कादीपुर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने ज्ञापन सौंपा। श्रीपाल शर्मा ने बताया कि कादीपुर व बसई औद्योगिक क्षेत्र लगभग 40 वर्षों से बसे हुए हैं। करोड़ों रुपए टैक्स हर महीना इस क्षेत्र से सरकार को जाता है। इसके बावजूद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में इस यहां कि स्थिति बदतर हो जाती है , सड़कों पर जलभराव के कारण आने जाने का रास्ता बंद हो जाता है। एमसीजी की तरफ से इको ग्रीन वाले कूड़ा भी नहीं उठाते हैं। यहां बहुत सारे एरिया में पानी की लाइन नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को हर महीना फर्जी बिल आ जाते हैं जो कि गलत हैं। शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में जलभराव, पानी लाइन का अभाव और कूड़े उठान समेत कई समस्याएं हैं। विधायक ने विश्वास दिलाया है कि इन कामों को हम प्राथमिकता के तौर पर करवाएंगे। कमिश्नर से मुलाकात के साथ-साथ ग्रीवेंस कमेटी में भी इन समस्याओं को रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें