फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 20 साल में भी नहीं बन सकी सदर बाजार इलाके की एक गली

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद से नगर निगम में बदल गया गुरुग्राम, यहां का सर्किल रेट 1.18 लाख रुपये है
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम के वार्ड संख्या-17 में एक गली पिछले दो दशकों में नहीं बन सकी है। इस दौरान गुरुग्राम नगर परिषद से नगर निगम हो गया। पूरे शहर की तस्वीर बदल गई। साधारण शहर से मिलेनियम सिटी बन गया लेकिन शहर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके सदर बाजार की यह गली नहीं बन सकी।
इसे बनाने की शुरुआत भी की गई लेकिन वह भी अधूरी ही रही। यहां पर सर्किल रेट 1.18 लाख रुपये है। अब स्थानीय नागरिक प्रताप सिंह कदम ने एक बार फिर से इस गली को बनाने के लिए नगर निगम से गुहार लगाई है कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। शहर का सबसे पुराना बाजार सदर बाजार है जिसका जिक्र दस्तावेजों में 1857 के गदर से पहले का मिलता है। अंग्रेज कलक्टर मि. जैकब ने यहां पर घुड़सवार सैनिकों के पड़ाव करने के लिए क्वार्टर बनवाए। इसी के चलते इस जगह का नाम जैकबपुरा पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर सर्किल रेड 1.18 लाख रुपये है, इसके बाद भी यह क्षेत्र उपेक्षित है। यही यहां के निवासियों की तकलीफ भी है। इस गली में न तो ड्रेनेज की सुविधा है और न पानी निकासी की। जो सीवर लाइन यहां बिछाई गई है वह भी उफन रही है। इसका पानी गली में भर रहा है। चलने लायक सरफेस तक नहीं है। जब गुरुग्राम नगर निगम में बदला तो उम्मीद हुई कि जल्द ही सब कुछ ठीक होगा लेकिन निराशा ही हाथ लगी। बारिश के मौसम में यहां और भी खराब स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें