फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: परचून की दुकान से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर के वार्ड नंबर 14 में एक परचून की दुकान से चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीडित दुकानदार ने इसकी शिकायत शहर थाना में दी। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहताश ने बताया कि उसने अपने मकान में ही परचून की दुकान खोली हुई है। पिछले कई दिनों से उसे दुकान से सामान चोरी होने का शक था। दुकान पर काम करने वाले नौकर को गोदाम का ध्यान रखने के लिए कहा। आरोप है कि 11 मई को शाम 4 बजे के करीब बाइक सवार दो युवक उसकी दुकान से रेडबुल की दो पेटी चोरी कर ले गए। चोरी की यह घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें