फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पेयजल की पाइप लाइन काटकर की चोरी, ग्रामीण ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राठीवास गांव में सरकारी पेयजल की पाइप लाइन को काटकर चोरी की वारदात की गई। चोरी का सामान ले जाते हुए एक ग्रामीण ने एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीण की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव राठीवास निवासी जयपाल राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में सरकार द्वारा लोहे की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस काम का ठेका राजेश ठेकेदार के पास है। बीते पांच दिनों से वहां पर काम बंद था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे ठेकेदार की गैरहाजिरी में दो मजदूर मो. तलहा और नटवर मोटरसाइकिल पर सरकारी पाइप के करीब तीन-तीन फीट के आठ टुकड़े लेकर जा रहे थे। उन्होंने दोनों को एक दुकान के पास रोका और काम के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह लोहे के टुकड़े को टी बनवाने के लिए ले जा रहे है। इसी दौरान नटवर मौके से भाग गया।
शिकायतकर्ता को शक हुआ तो उन्होंने ठेकेदार से इसके बारे में पूछा तो ठेकेदार ने बताया कि वह दोनों पांच दिन से काम पर नहीं आ रहे हैं। अब यह बिना बताए काम पर आए हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें