फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हादसे में 20 प्रतिशत दिव्यांग हुए युवक को मिलेगा 10.56 लाख का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में फर्रुखनगर क्षेत्र में घर के पास ही गाड़ी ने मारी थी टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फर्रुखनगर के मोकलवास गांव में गाड़ी की टक्कर से 20 प्रतिशत तक दिव्यांग हुए युवक को 10.56 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। यह आदेश मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण सुनील कुमार दीवान ने दिया है। युवक की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

सौरव ने न्यायाधिकरण में दायर की याचिका में बताया कि 28 दिसंबर 2019 को घर के पास ही तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर वह दो महीने तक उपचार के लिए भर्ती रहे। इस हादसे वह 20 प्रतिशत दिव्यांग हो गए। न्यायाधिकरण ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश दिया है कि बीमा कंपनी 10.56 लाख रुपये का मुआवजा दे। वह यह राशि गाड़ी मालिक से वसूल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें