फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक ने दिया इकबालिया बयान, 5 हजार रुपये लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अदालत ने यातायात बाधित करने के आरोप में आलिम को भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत दोषी ठहराया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रुक्साना की अदालत ने मंगलवार 17 नवंबर को उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने 22 जनवरी 2026 को सेक्टर-44 स्थित वाइन शॉप के पास एक मारुति डिजायर टूर गाड़ी को सर्विस रोड पर खड़ा पाया। इस वाहन से सार्वजनिक यातायात बाधित हो रहा था। इसके बाद, आलिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आलिम ने अदालत में स्वेच्छा से अपना अपराध स्वीकार कर लिया। सजा की सुनवाई में उसने गरीबी का हवाला देते हुए नरमी का अनुरोध किया। अदालत ने उसकी उम्र और अपराध की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना जमा करने के बाद उसे तुरंत रिहा कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें