फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिकायतकर्ता मुकरा, युवक बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मनजोत कौर की अदालत ने 17 नवंबर 2026 को युद्धवीर को बरी किया। उसे मारपीट और आपराधिक धमकी के आरोपों से मुक्त किया गया। यह फैसला शिकायतकर्ता कमल यादव के अपने बयान से मुकर जाने के बाद आया। कमल यादव ने 4 अक्तूबर 2021 को युद्धवीर पर गाली-गलौज और ईंट से वार करने का आरोप लगाया था। इस शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सुनवाई के दौरान कमल यादव ने अदालत में कहा कि युद्धवीर घटना में शामिल नहीं था। उसने यह भी बताया कि उसे झूठा फंसाया गया था और पुलिस शिकायत से भी इन्कार किया। मुख्य गवाह के मुकर जाने से अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा। अदालत ने युद्धवीर को संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपों से बरी कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें