मानसिक रूप से परेशान चल रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार की रात को कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही सेक्टर-4 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। जांच में सामने आया कि युवक पिछले कुछ समय मानसिक रूप सेे परेशान चल रहा था।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी प्रसोनजीत मंडल (18 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था। प्रसोनजीत मंडल गुरुग्राम में डिलिवरी बॉय का काम करता था और सेक्टर-4 क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार की रात को प्रसोनजीत ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-4 चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम से निरीक्षण कराया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।