फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कों पर पार्क वाहनों को टोइंग करने का काम बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग के क्रेन लेने संबंधी दो पत्र जारी होने पर टेंडर प्रक्रिया प्रभावित
विज्ञापन

नए सिरे से जारी होगा टेंडर

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की सड़कों पर अवैध तरीके से पार्क वाहनों को टोइंग करने का काम रुक गया है। टोइंग के लिए क्रेन रखने के लिए निविदा दोबारा जारी की जाएगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने आवश्यकता अनुसार क्रेन की जानकारी मांगी है।
साइबर सिटी में वाहनों की पार्किंग का समुचित इंतजाम नहीं है। ऐसे में लोग अपनी सुविधा अनुसार सड़कों पर वाहनों को पार्क कर देते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है। अवैध तरीके से पार्क किए गए वाहनों को उठाने के लिए यातायात पुलिस की मांग पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण क्रेन उपलब्ध कराता है। इसके लिए न्यू और ओल्ड गुरुग्राम में अलग-अलग प्रकार की क्रेन का इंतजाम कराया जाता है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पिछले साल क्रेन उपलब्ध करानी वाली कंपनी का कार्यकाल समाप्त होने से पहले जीएमडीए ने पुलिस विभाग से क्रेन लेने संबंधी जानकारी मांगी थी। इस पर डीसीपी यातायात ने जीएमडीए को क्रेन उपलब्ध कराने का ब्योरा दिया था। इसी प्रकार पर जीएमडीए ने टेंडर जारी किया था। इसके लेकर जीएमडीए की कार्रवाई अंतिम चरण में चल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान यातायात पुलिस ने क्रेन की मांग संबंधी एक और पत्र जारी कर दिया। ऐसे में जीएमडीए के क्रेन संबंधी टेंडर प्रक्रिया प्रभावित हुई। दूसरी ओर पहले की एजेंसी का कार्यकाल समाप्त हो गया। ऐसे में पूरे शहर में टोइंग का काम रुक गया है। जीएमडीए में मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने कहा कि पुलिस विभाग से जोन वार क्रेन की संख्या दोबारा भेजने को कहा है। उन्होंने कहा कि जल्द पुलिस विभाग को क्रेन जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें