फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदर्शनी में निपुण हरियाणा मिशन का स्टॉल किया जा रहा पसंद

Mon, 19 Jun 2023 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की निपुण हरियाणा मिशन स्टाॅल की प्रशंसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुणे के सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय में जी20 जनभागीदारी के तहत आयोजित प्रदर्शनी में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की टीम हिस्सा ले रही है। राज्य का निपुण हरियाणा मिशन स्टाॅल पसंद किया गया। हरियाणा की ओर से '''' क्या आप तीसरी क्लास से तेज है '''' कार्यक्रम को प्रस्तुत किया जा रहा है। हरियाणा के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. अंशज सिंह टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

हरियाणा की टीम में गुरुग्राम से एफएलएन के जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार लाकड़ा व शिक्षिका ज्योति और यमुनानगर से राकेश जेबीटी व रमेश जेबीटी शामिल हैं। सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे में लगाई प्रदर्शनी में विद्यार्थियों, अध्यापकों व अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। रविवार को केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने निपुण हरियाणा मिशन स्टाॅल का भ्रमण किया व निपुण टेस्ट भी दिया। उन्होंने हरियाणा के स्टाॅल की प्रशंसा भी की। विभिन्न राज्यों से आए शिक्षा सचिव व निदेशक भी निपुण हरियाणा मिशन के स्टॉल की गतिविधियों से बहुत प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएलएन के जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार लाकड़ा ने बताया कि स्टॉल पर निपुण लक्ष्य, स्किल पासबुक, एफएलएन मोबाइल एप, सहायक सामग्री का प्रदर्शन प्रदेश के अध्यापकों द्वारा किया जा रहा है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा रविवार को अपने आधिकारिक ट्वीट पर हरियाणा की फोटो साझा करके प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें