संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी । पटौदी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने महिला को भद्दे एसएमएस भेजे तथा उससे छेड़छाड़ की। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में विवाहित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित व्यक्ति ने पहले उसके पिता के साथ मेलजोल बढ़ाया। इसके बाद उन्हें भद्दे एसएमएस भेजने शुरू किए। मना करने पर भी उसकी हरकतें बढ़ती रहीं तथा कंपनी में जाते समय आरोपित ने उनका हाथ पकड़ लिया तथा मोटर साइकिल पर बिठाने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।