फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मौसम में ठंडक, तीन डिग्री तापमान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बीते कुछ दिन से लगातार हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है जिससे और राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 20 अगस्त तक तेज बारिश की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया हुआ है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें