फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मौसम साफ लेकिन धूल के गुबार से जहरीली हो रही शहर की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम और मानेसर की हवा आरेंज श्रेणी में दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की वायु गुणवत्ता साफ होने का नाम नहीं ले रही है। बावजूद इसके नगर निगम की सफाई व्यवस्था हालात को सुधारने के बजाय और गंभीर बना रही है। सड़कों के किनारे बिना पानी का छिड़काव किए सूखी झाड़ू से सफाई की जा रही है, जिससे लगातार धूल के गुबार उठ रहे हैं। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।


सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 260 और मानेसर का एक्यूआई 210 दर्ज किया गया। दोनों जगह का एक्यूआई 200 पार होने से आरेंज श्रेणी में दर्ज किया गया। उड़ती धूल के कारण सांस संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डाॅ. काजल की मानें तो सड़क की धूल में सूक्ष्म कण, भारी धातुएं और हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो कि सांस के जरिये शरीर में प्रवेश कर अस्थमा, एलर्जी और हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें