गुरुग्राम। सेक्टर-108 स्थित आरओएफ अलांटे के लिए दिल्ली की ओर के रास्ते को बिल्डर ने अगले एक हफ्ते के लिए खुलवा दिया है। यह सोसाइटी के पीछे का रास्ता है मगर सोसाइटी के आगे के रास्ते पर अभी भी गड्ढा बना हुआ है। इस सोसाइटी के दोनों गेट के पास बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सड़क को खोद कर गड्ढा बना दिया था। जिस कारण सोसाइटी में रहने वालों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। निवासियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को देर शाम बिल्डर प्रबंधन की पहल पर दिल्ली की ओर का रास्ता एक सप्ताह के लिए खोल दिया गया है मगर मुख्य रास्ता अभी भी बंद है। संवाद