संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग ने जून में 84 और जुलाई में अब तक 21 जगहों से पानी के सैंपल लेकर जांच की है। जून के दौरान जांच में तीन सोसाइटी और तीन विद्यालयों में पेयजल के सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर हैं। जुलाई में एक विद्यालय से लिया गया सैंपल टेस्ट में फेल हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने इन संस्थानों को पेयजल स्रोतों की सफाई व सुधार के निर्देश जारी किए हैं। डिप्टी सीएमओ विकास स्वामी ने बताया कि जिले में लगातार पानी सैंपलों को लेकर जांच की जाती रहती है। जांच करने के साथ दोबारा अयोग्य पाने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है।