गुरुग्राम। सेक्टर 22 स्थित स्कूल में शुक्रवार को संविद 4.0 बौद्धिक संतुलन शीर्षक से अंतर्विषयक व अंतर्विद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में समेकित सोच, आलोचनात्मक चिंतन व अनुभवात्मक अधिगम को प्रोत्साहित करना था। मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्य डॉ. मोनिका गोसाईं ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सात विषयगत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जैसे एथलेटिक ऐस, मैथ म्यूरल, रोबो स्ट्राइक कप, ब्रांड जैम आदि। जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायकों ने किया और छात्रों को नवाचार, रचनात्मकता व टीम वर्क हेतु प्रेरित किया। संवाद