फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उपाध्यक्ष को खुद को कार्यकारी प्रधान बताने का देना होगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के सचिव ने नोटिस जारी कर सोमवार तक जवाब देने का दिया है समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निकेश राज यादव के इस्तीफे के बाद उपाध्यक्ष की ओर से खुद को कार्यवाहक अध्यक्ष बताने पर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस जिला बार एसोसिएशन के सचिव राहुल धनखड़ ने जारी किया है। उन्होंने उपाध्यक्ष राहुल सांगवान को मंगलवार दोपहर तीन बजे जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में पेश होकर जवाब देने के लिए कहा गया है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से निकेश राज ने 29 जनवरी को इस्तीफा दिया था।

जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि पांच फरवरी को प्रस्तावित सामान्य सभा की बैठक को लेकर अधिवक्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुपों में एक सूचना भेजी गई है। उस मैसेज में उपाध्यक्ष राहुल सांगवान ने खुद को कार्यवाहक अध्यक्ष बताया है और उनकी तरफ से जारी किए जा रहे जिला बार एसोसिएशन के लेटरहेड पर किसी भी संदर्भ का नंबर नहीं है। ऐसे में वह लेटरहेड फर्जी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बार एसोसिएशन के नियम 19 के तहत अध्यक्ष पद खाली हो जाने पर अध्यक्ष को चुनने वाली प्रक्रिया पहले से ही तय है। अन्य नियमों के अनुसार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम 10 वर्ष की नियमित और सक्रिय वकालत अनिवार्य है लेकिन राहुल सांगवान की अभी 10 साल का अभ्यास अभी पूरी नहीं हुआ है। उन्होंने पांच फरवरी को आयोजित होने वाली बैठक को अमान्य भी घोषित कर दिया है। उन्होंने नोटिस जारी करते हुए यह भी कहा कि उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन की तरफ से पहले से ही नियम बनाए गए हैं। एसोसिएशन के पद रिक्त होने पर गवर्निंग बाॅडी में ही रिक्त स्थान को भरने की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है। गर्वनिंग बॉडी के बाद आम सभा अप्रूव करेगी। सोमवार को उनके जवाब मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - राहुल धनखड़, सचिव, जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें