फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो दिन ओर सताएगी धूप, फिर मौसम को सुहावना करेगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को पारा पहुंचा 35 पार, एक्यूआई 150 से अधिक रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बीते दिन हुई बारिश के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। महीने की शुरुआत में हुई बारिश के चलते मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान के साथ तेज धूप भी लोगों को सता रही है जिस वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है और अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री जाने की संभावना है। इस बीच नौ और दस जून को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं बारिश होने से मौसम सुहावना होगा। इसके अलावा इस दौरान शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। बीते दो दिन पहले जिले का एक्यूआई 285 तक पहुंच गया है। प्रदूषण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को एक्यूआई 157 दर्ज किया है जो कि सामान्य हवा की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें