फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मांग पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
आज 25 वे  दिन पुराने नगर निगम कार्यालय में  हड़ताल जारी रही
विज्ञापन
सोहना में हड़ताली सफाई कर्मचारी बोले, कूड़ा डालकर जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हड़ताली कर्मचारियों ने नगरपरिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर कूड़ा डालकर विरोध जताया। वहीं, शहर में जगह-जगह कूड़े के लगे ढेर भयंकर बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं। इस कारण लोगों को स्वास्थ्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


कस्बे में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने रविवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। कर्मचारी यूनियन के प्रधान विक्रम सिंह ने कहा है कि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है जो केवल मात्र झूठे आश्वासन देकर कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जबतक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें