फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में भी कृषि कानूनों के खिलाफ धरना आरंभ हुआ

विज्ञापन
गुरुग्राम राजीव चौक के पास किसानों के कानून के विरोध में धरना देते किसान संयुक्त मोर्चा के सदस्य? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित लघु सचिवालय के समक्ष धरना दिया। उन्होंने कहा कि मांगें जब तक पूरी नहीं हो जातीं, धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन

मोर्चा के गुरुग्राम जिले के अध्यक्ष संतोख सिंह की अगुवाई में इलाके के प्रमुख लोग भी कृषि कानूनों के खिलाफ एवं आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आगे आए। उन्होंने ऐलान किया कि आंदोलनकारी किसानों की मांगे नहीं माने जाने तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर पार्षद आरएस राठी, गजे सिंह कबलाना, बीरू सरपंच, सतबीर सिंह संधु, नवनीत रोज ने कहा कि नए कृषि कानून सभी वर्गों के विरोधी हैं। इन कानूनों से कुछ बड़े लोगों को ही लाभ हो सकता है।
इस कारण सभी वर्ग के लोग तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों एवं अन्य वर्ग के लोगों की सुनवाई नहीं करने पर केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के रुख से साबित हो रहा है कि उसे अन्नदाता की कोई चिंता नहीं है, क्योंकि कड़ाके की ठंड में अन्नदाता दिल्ली के चारों ओर खुले आसमान के नीचे बैठे हुए हैं। आए दिन किसान वहां बीमार भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की मांग जल्द नहीं माने जाने की स्थिति में वह दिल्ली-जयपुर हाईवे को जाम करेंगे। धरने में सुधीर चौधरी पटौदी, केबीएस चौहान एडवोकेट, सुनीता सहरावत, विंग कमांडर एमएस मलिक, डॉक्टर धर्मबीर राठी, जयप्रकाश रेहडू, राजवीर सिंह पंवार, अनिल पवार ट्रेड यूनियन, सुनीता शर्मा, शमी अहलावत, मंजीत महलावत, उम्मेद सिंह महलावत, अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया, कुलदीप दहिया, बिरेंद्र सिंह कटारिया और दलबीर सिंह मलिक आदि भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें