फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्षिक बैठक में दो वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। यादव समाज कल्याण सभा पटौदी की वार्षिक बैठक पार्थ पैलेस में हुई। इस मौके पर बैठक में यादव समाज के पदाधिकारियों सहित समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वार्षिक बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर सभा के प्रधान नरेश यादव ने पिछले दो वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया। सभा का दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने के कारण बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन होना था लेकिन कुछ पदाधिकारी एवं समाज के लोगों का आपसी मतभेद होने के कारण नई कार्यकारिणी का गठन नही हो सका। सभा के प्रधान नरेश यादव ने नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभा के संरक्षक सदस्य को सौंप दिया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश यादव, राजेन्द्र यादव, कर्मवीर यादव, दिनेश यादव और अमित यादव सहित काफी संख्या में सभा के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें