बूथ नंबर-149 पर बीएलओ, सुपरवाइजर एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से की बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बूथ नंबर-149, बेवर्ली पार्क-2, डीएलएफ फेज-2, गुरुग्राम का निरीक्षण कर बीएलओ, सुपरवाइजर एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से बातचीत की और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बूथ पर उपलब्ध रिकॉर्ड्स एवं फार्मों की जांच की और बीएलओ से घर-घर सत्यापन, मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन व मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के सत्यापन संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गंभीरता के साथ संचालित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। उन्होंने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और आवश्यक संशोधन करवाने के लिए जागरूक करें।