गुरुग्राम। द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट मैदान पर बुधवार को आरएलवी क्रिकेट अकादमी और द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी के बीच 35 ओवर का मैच खेला गया। इसमें द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी ने आरएलवी अकादमी की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरएलवी क्रिकेट अकादमी की शुरुआत बेहद खराब रही। आरएलवी के लिए रुद्र ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। निर्धारित 35 ओवर में आरएलवी क्रिकेट एकेडमी ने नौ विकेट खोकर 163 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम की ओर से अर्थ द्विवेदी ने नाबाद 83 रन की पारी खेली। द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी ने मात्र 26.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। संवाद