गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। जो एजेंसियां काम में लापरवाही बरत रही हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाए। जबकि, समय से पहले काम पूरा करने वाली एजेंसियों को प्रोत्साहित किया जाए। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में शहर की सीवरेज, जलापूर्ति व स्वास्थ्य से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। सीईओ ने मुख्यमंत्री घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ब्यूरो