फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलटा, तीन घायल, एक का कटा हाथ

Thu, 16 Oct 2025 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। थाना क्षेत्र के मरोड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इसमें ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति का हाथ बुरी तरह से कुचल गया। जिससे उसे काटना पड़ा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ऑटो ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

मोइन निवासी खेड़ली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मामा सहूद अहमद बलई एक ऑटो में सवार होकर गांव से बड़कली की तरफ जा रहा था। ऑटो में अन्य सवारी भी बैठी हुईं थीं। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ऑटो को लहराते हुए तेज रफ्तार से चला रहा था। कई बार उसको तेज चलाने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। जब वह गांव मरोड़ा के समीप पहुंचा तो उसने अपना नियंत्रण खो दिया और वह खेतों में जाकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में ड्राइवर सहित अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अल आफिया अस्पताल मांडी खेड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनके मामा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल व्यक्ति के भांजे मोइन ने बताया कि एक्सीडेंट में उनके मामा का हाथ बाजू से कुचल गया था। जिन्हें रोहतक पीजीआई से जयपुर एक अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां घायल का हाथ डॉक्टरों को बाजू से काटना पड़ा। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ऑटो ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें