फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुभाष चौक पर नहीं थमेगी वाहनों की रफ्तार, अतिरिक्त लेन की योजना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शहर के व्यस्त सुभाष चौक पर यातायात का दबाव कम करने के लिए एक अतिरिक्त लेन विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर एनएचएआई द्वारा फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त लेन के निर्माण की संभावनाओं और यातायात प्रबंधन पर प्रभाव का आकलन किया जाएगा। इसी आधार पर जीएमडीए से जमीन की मांग की जाएगी।
सुभाष चौक शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल है, जहां सुबह और शाम के समय वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। खासकर ऑफिस समय में यहां लंबा जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिरिक्त लेन बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है। एनएचएआई का कहना है कि हाल में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इसे लेकर कदम उठाने को कहा था। इसके बाद एनएचएआई ने इसे लेकर जीएमडीए से बातचीत की है। यदि जीएमडीए इसके लिए जमीन उपलब्ध करता है तो सुभाष चौक के दोनों ओर एक-एक लेन सड़क बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार जाम की सबसे बड़ी वजह अंडरपास के बाद मुख्य सड़क और सर्विस रोड के वाहनों का आपस में उलझना है। योजना के तहत अंडरपास से निकलने वाले वाहनों के लिए एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स के बीच की दूरी बढ़ाई जाएगी ताकि सर्विस रोड और मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव संतुलित हो सके। इसके अलावा एनएचएआई यहां एक इंटरचेंज विकसित करने की योजना भी बना रहा है। इस इंटरचेंज का डिजाइन ऐसा होगा कि दिल्ली, जयपुर, सोहना और कोर्ट की दिशा में जाने वाले वाहन बिना एक-दूसरे के रास्ते में आए आसानी से अपनी लेन बदल सकेंगे।

राजीव चौक पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की योजना
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की योजना है। एनएचएआई एलिवेटेड कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करा रहा है। राजीव चौक पर दिल्ली-जयपुर हाईवे की गुरुग्राम-सोहना हाईवे से कनेक्टिविटी के लिए ग्रेड सेपरेटर (एलिवेटेड कॉरिडोर) ट्री/एग्जिट बनाया जाना है। योजना के अनुसार दिल्ली से सोहना की ओर से जाने के लिए दो लेन का डेडिकेटेड लेफ्ट टर्निंग स्ट्रक्चर, जिसमें लेफ्ट टर्निंग मूवमेंट के लिए पक्के शोल्डर का प्रस्ताव है। फ्लाईओवर मौजूदा सीधे फ्लाईओवर की दीवार के पास और सोहना रोड पर उतरेगा। वहीं, सोहना से दिल्ली की ओर सिंगल स्पैन के बजाय, एनएच-48 स्थित राजीव चौक फ्लाईओवर को दो लेवल पर क्रॉस करने के लिए एक तय अरेंजमेंट प्रस्ताव है। फ्लाईओवर के दोनों तरफ 25 मीटर ऊंचे पिलर पर एलिवेटेड रोड बनेगी। एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए ताऊ देवीलाल खेल परिसर की जमीन का प्रयोग किया जाएगा। सोहना से दिल्ली की ओर बीएसएनएल की जमीन चाहिए। राजीव चौके के बाद सुभाष चौक पड़ता है।
विज्ञापन




सुभाष चौक अंडरपास के पास लगने वाले ट्रैफिक जाम को दूर करने के लिए सर्विस रोड को चौड़ा किया जाएगा। एजेंसी से इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। इसी अनुसार जीएमडीए से जमीन की मांग की जाएगी।
- योगेश तिलक, परियोजना अधिकारी, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें